BCCI के 'बॉस' सौरव गांगुली ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके है| इसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया है| सौरव गांगुली 27 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे| 'दादा' का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया था| बीसीसीआई अध्यक्ष के बॉस सौरव गांगुली ने सोमवार को अपना कोविड टेस्ट किया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार देर शाम को मिली और वो पॉजिटिव पाए गए थे| एक साल पहले उनके भाई स्नेहाशीष कोरोना से संक्रमित पाए गए थे| लेकिन सौरव की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी| लेकिन इस बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी|
अधिक जानकारी के लिए :- Jagran | Amar Ujala | Latestly | Inside Sport