देश होगा और सुरक्षित, कोरोना रोधी वैक्सीन कोवोवैक्स और कोर्बेवैक्स के इमरजेंसी यूज को CDSCO की मंजूरी

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ अब ओमिक्रोन का संक्रमण भी बढ़ते जा रहा है| इस खतरे के बीच सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने कोरोना रोधी वैक्सीन कोवोवैक्स और कोर्बेवैक्स (Covovax & Corbevax) के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है| इसके अलावा कोविड-19 रोधी 'मोलनुपिराविर' (Molnupiravir) (गोली) के आपात स्थिति में नियत्रित उपयोग को भी अनुमति दे दी गई है| इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने दी है| स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए देशवासियों को बधाई दी है| कोवोवैक्स को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) से आपात इस्तेमाल की अनुमति पहले ही मिल चुकी है| कोर्बेवैक्स भारत में विकसित तीसरी कोरोना वैक्सीन है|
अधिक जानकारी के लिए :- Jagran | NBT | Punjab Kesari | News 18 | Jansatta | NDTV