'जर्सी' का नया गाना 'बलिए रे' हुआ रिलीज, मृणाल ठाकुर के साथ रोमांस करते दिखे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जर्सी' (Jersey) रिलीज के लिए तैयार है| फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है| वहीं आज फिल्म का नया गाना 'बलिए रे' (Baliye Re) रिलीज कर दिया गया है| इस गाने में शाहिद और मृणाल बेहद रोमांटिक अंदाज में आ रहे है| जर्सी के इस रोमांटिक सॉन्ग को सचेत टंडन और फेमस पंजाबी सिंगर स्टेबिन बेन ने अपनी आवाज दी है| सॉन्ग को सचेत परंपरा ने कंपोज किया है| वहीं गाने को शैलेंद्र सिंह सोढ़ी ने लिखा है| जर्सी का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है| फिल्म की कहानी एक असफल क्रिकेटर की इर्द-गिर्द घूमती है| फिल्म साल के अंत 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|
अधिक जानकारी के लिए :- Jagran | News Nation | Pinkvilla | Sanjeevni Today